भुरकुंडा में त्रिधा महिला समिति ने असहायों के बीच बांटे कंबल

समिति असहायों की हर संभव करेगी मदद : प्रियंका सिंह

भुरकुंडा (रामगढ़) : क्षेत्र की प्रसिद्ध त्रिधा महिला समिति ने भुरकुंडा पंचायत भवन में मंगलवार को जरूरतमंद और असहायों के बीच कंबल का वितरण किया। इस दौरान लगभग 50 लोगों को कंबल दिया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि समिति की अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने कहा कि समिति अपने सामाजिक दायित्वों को बखूबी निभाते आ रही है। आगे भी सेवाकार्य निरंतर जारी रहेगा। बढ़ती ठंड के मद्देनजर जरूरतमंदों का हर संभव सहयोग किया जाएगा।

अवसर पर त्रिधा महिला समिति  सचिव ममता सिंह, सदस्य शोभा मुंडा, अनिशा कुमार, कमल श्री जैन, सुधा कुमार सहित मुखिया सुभाष दास, केेदार राम, विजय कुमार, ददन सिंह, जितेंद्र वर्मा, संजीत राम, अजय पासवान, सुनील कुमार सहित अन्य शामिल रहे।

कंबल पानेवालों में कन्हाईलाल वर्मा, शांति देवी, शैबुन खातून, अर्जुन रजक, पोदा बेदिया, गंदूरी मुंडा, अल्लाउद्दीन अंसारी, मुस्तरी खातून, रेखा देवी, हरिलाल राम, खातो देवी, गोरी देवी, वस्ता देवी, आशा देवी, विगुन उरांव, चरका भुईयां, पारो देवी, जगिया देवी सहित अन्य शामिल हैं।

preload imagepreload image
19:33