बरकाकाना(रामगढ़): डिजिटल उपकरणों के उपयोग और विज्ञान पर आधारित देश की सबसे बड़ी वैज्ञानिक प्रतिभा खोज प्रतियोगिता विज्ञान मंथन की क्षेत्रीय प्रतियोगिता में सफल डीएवी बरकाकाना की छात्रा इशिका भारती का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इशिका डीएवी बरकाकाना के विज्ञान संकाय की 11वीं की छात्रा है। छात्रा के राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में चयन पर विद्यालय की प्राचार्या सह क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. उर्मिला सिंह ने शुभकामनाएं दी है। बताते चले कि विज्ञान के प्रति रूचि बढ़ाने और जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से भारत सरकार प्रौद्योगिकी विभाग प्रत्येक वर्ष इस प्रकार की साईंस बेस्ड प्रतियोगिता का आयोजन करता है।