Breaking News

बड़कागांव में बढ़ती ठंड के मद्देनजर अलाव की व्यवस्था मे जुटा प्रशासन 

बड़कागांव संवाददाता

इन दिनों प्रखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस देखी जा रही है। बड़कागांव चौक चौराहे में आवागमन कर रहे राहगीरों एवं बड़कागांव हॉस्पिटल में मरीजों को ठंड से बचाने के लिए अंचला अधिकारी प्रभात भूषण सिंह के निर्देश पर निरंतर अलाव की व्यवस्था की जा रही है।

उक्त कार्य में सराहनीय भूमिका निभाने वाले अंचल के सहायक कर्मी परमेश्वर महतो ने बताया कि बड़का गांव मुख्य चौक नवीन ठाकुर के दुकान के पास, बड़कागांव दैनिक बाजार एवं बड़कागांव हॉस्पिटल में अलाव की व्यवस्था निरंतर की जा रही है । प्रभात भूषण सिंह ने बताया कि जब तक ठंड रहेगी तब तक लोगों को ठंड से बचाने के लिए अलाव की व्यवस्था निरंतर जारी रहेगी।