रांची में कांग्रेसियों ने साल के पहले दिन सेवा भाव से सामाजिक कार्य करने का संकल्प किया

भाजपा के जनविरोधी, सांप्रदायिक और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने का विरोध किया

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने वर्ष 2022 के पहले दिन सेवा भाव से सामाजिक कार्याें को जारी रखने और भाजपा की जनविरोधी, सांप्रदायिक और सामाजिक वैमनस्यता फैलाने की नीति के खिलाफ संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया।
प्रदेश कांग्रेस के डेलिगेट्स आलोक कुमार दूबे ने कहा कि भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गलत नीतियों की वजह से पूरे देश की अर्थव्यवस्था चौपट हो गयी है, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूंजीपति मित्रों के हाथों देश की सार्वजनिक लोक उपक्रमों को सौंप रहे हैं, देश में बेरोजगारी बढ़ रही हैं, महंगाई से आम जनता त्रस्त है, हर ओर निराशा और केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश का माहौल हैं, वर्ष 2022 में दबी जुबान में छिपे आक्रोश को आवाज देने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने इन संकल्पों को लेकर साल के अंतिम सप्ताह में माता वैष्णो देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर राज्यवासियों की खुशहाली की कामना की, वहीं आज सपरिवार अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल अमृतसर पहुंच कर मत्था टेका।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और वित्तमंत्री डॉ0 रामेश्वर उरांव के नेतृत्व में झारखंड सरकार आमजनों के लिए काफी अच्छा काम कर रही हैं। हर जरूरतमंद परिवार को राशन, वस्त्र और यूनिवर्सल पेंशन योजना का लाभ मिल रही हैं। पार्टी कार्यकर्त्ता राज्य सरकार की उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्याें को जन-जन तक ले जाने का काम करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने नया वर्ष भाजपा नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के साढ़े सात साल से अधिक के शासन में उत्पन्न घोर निराशा से निकाल कर संघर्ष तेज का संकल्प लेने वक्त है। इस वर्ष पार्टी सोनिया गांधी और राहुल गांधी के नेतृत्व में आमजन की आवाज को बुलंद करने का प्रयास करेगी।


प्रदेश कांग्रेस नेता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और डॉ.राजेश गुप्ता छोटू ने माता वैष्णो देवी मंदिर में मची भगदड़ में मारे गये श्रद्धालुओं के प्रति शोक व्यक्त किया और इस दुःख की घड़ी में शोक संतप्त परिजनों को दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना ईश्वर से की हैं। उन्होंने इस घटना में घायल लोगों के भी शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

preload imagepreload image
18:09