Breaking News

दम घुटने से दो की मौत पर पंचायत में शोक का माहौल

  • अंतिम संस्कार में भारी संख्या जुटे लोग, शोक व्यक्त किया 
  • अस्पताल में घायलों से मिले रोशनलाल चौधरी

बड़कागांव संवाददाता

उपरेली डाड़ी में बीती मंगलवार रात को घर में सो रहे एक ही परिवार के कोयले की गैस से दम घुटने दो लोगों की मौत के बाद गांव में मातम पसर गया है । बुधवार देर शाम अंतिम संस्कार कार्यक्रम में भारी संख्या में लोग जूटे एवं श्रद्धांजलि अर्पित किया। परिवार वालों का रो रो कर बुरा हाल था । मौके पर डाड़ी कला पंचायत के मुखिया गुलाब देवी एवं पूर्व मुखिया मोहन महतो व अन्य समाजिक प्रबुद्ध लोगों ने मृतक के घर पहुंच कर परिवार वालों को ढांढस बंधाया। वहीं इलाजरत घायल रूपम देवी, पूनम देवी एवं बबीता कुमारी की हालत में सुधार हो रही है। हॉस्पिटल पहुंचकर आजसू महासचिव रोशन लाल चौधरी ने घायलों से मुलाकात कर हालचाल लिया व शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भगवान से की। लोगों ने मृतकों के प्रति गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक व्यक्त किया जिसमें मुख्य रुप से मुखिया गुलाब देवी, पूर्व मुखिया मोहन महतो, कृष्णा राम, संदीप कुशवाहा , गौतम वर्मा, मनोज दांगी, प्रमोद महतो, प्रकाश ठाकुर, अर्जुन महतो, लालन सिन्हा,तापेश्वर तापस, सतानंद महतो, रामलखन महतो, राजेश्वर महतो, भुनेश्वर प्रजापति,कुलदीप महतो, भीम महतो, कारू भुईया, रंजीत महतों, कुँवर करमाली, कौलेश्वर महतो, के अलावा भारी संख्या में लोगों ने शोक व्यक्त किया।