प्रतिमा पर माल्यार्पण और श्रद्धा सुमन अर्पित कर दी गई श्रद्धांजलि
संवाददाता
गिद्दी। स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया की 219 वीं जयंती अरगड्डा जीएम ऑफिस चौक पर मनाई गयी.स्व. जीतराम बेदिया की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभी लोगों ने उनको अपनी श्रद्धांजलि दी. क्षेत्र के टोंगी, पडरिया, कंजगी, अरगड्डा, सिरका आदि कई जगहों से महिला, पुरुष, युवा, बच्चों ने इसमें अपनी भागीदारी निभाई. इसके पश्चात सभा आयोजित की गई. जिसमें वक्ताओं ने स्वतंत्रता सेनानी जीतराम बेदिया के देश व राज्य हितों को लेकर आजाद भारत के सपने के लिए युद्ध के बारे में विस्तार पूर्वक अपनी बातें रखीं. सभी ने गुमनाम महापुरुष के नाम को जन- जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया. साथ ही वर्तमान समय में समाज के लिए समान दृष्टिकोण के साथ कार्य करने पर बल दिया. कार्यक्रम का संचालन धनेलाल बेदिया ने की. मौके पर राजेश बेदिया, देवकीनंदन बेदिया, धीरू बेदिया, अरुण बेदिया, हीरालाल बेदिया, मुखलाल बेदिया, शत्रुधन बेदिया, मदन बेदिया, अशोक बेदिया समेत कई महिला, पुरुष ग्रामीण उपस्थित थे।