भुरकुंडा (रामगढ़): लबगा पंचायत के जराद गांव में गुरुवार को बढ़ती ठंड को देखते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से सैकड़ों कंबल का वितरण किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यापक धनेश्वर मुंडा ने किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झामुमो केंद्रीय सचिव संजीव बेदिया और विशिष्ट अतिथि युवा मोर्चा जिला सचिव सह जिला परिषद संख्या 6 के भावी उम्मीदवार योगेंद्र यादव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, पूर्व प्रखंड उपाध्यक्ष नंदकिशोर मुंडा के द्वारा कंबल का वितरण किया गया। अवसर पर संजीव बेदिया ने कहा जो भी गरीब गुरबा हैं उनको राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं से जोड़कर लाभ दे रही है। राज्य के लोगों का हित झामुमो की प्राथमिकता है। वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, जाति, आवासीय, आय प्रमाण पत्र, मुर्गी पालन, बकरी पालन, बत्तक पालन को अब पूरी तरह से धरातल पर उतारने का काम किया जा रहा है। मौके पर मुख्य रूप से अध्यापक कृष्णा उरांव, मनोज महली, नकुल सिंह, सुबोध ठाकुर, किशोर ठाकुर, आजाद राय, बंधन मुंडा आदि सम्मानित झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।