Breaking News

रांची चाईबासा मार्ग पर हिरनी फॉल नए साल का कर रहा है इंतजार

लगभग 140 फीट ऊंचे पहाड़ से गिरता झरना आकर्षण का केंद्र

झारखंड पर्यटन विभाग ने बनाया है सुंदर और आकर्षक 

धीरज कुमार

चाईबासा। झारखंड की राजधानी रांची से लगभग 90 किलोमीटर दूर चाईबासा जिला के बंदगांव थाना क्षेत्र में टूरिस्ट प्लेस के रूप में हिरनी फॉल डेवलप कर गया है। यहां बड़े पैमाने पर लोग हिरनी फॉल का मजा लेने पहुंच रहे हैं। झारखंड पर्यटन विभाग ने इसकी सुंदरीकरण में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी है। जिसके कारण बड़ी संख्या में लोग यहां पर्यटन का मजा लेने पहुंचते हैं।

 

हिरनी फॉल की खासियत यह है कि यह चारों और पहाड़ों से घिरा एक सुंदर और रमणीक स्थल है। इसकी खूबसूरती 140 फीट ऊंचाई से गिरता पानी का झरना है। हिरनी फॉल की खूबसूरती अक्टूबर-नवंबर महीने में देखने लायक होती है। जब बारिश का मौसम समाप्त होता है और ठंड का मौसम धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। दिसंबर और जनवरी महीने में भी यहां पर्यटकों की बड़ी संख्या में जुटान होती है। सैकड़ों की संख्या में यहां लोग परिवार सहित पिकनिक मनाने पहुंचते हैं। हिरनी फॉल में झारखंड पर्यटन विभाग द्वारा काफी सुंदरीकरण का कार्य किया गया है पहाड़ के ऊपर आकर्षक शेड लगाकर खुला कमरा बनाया गया है। जहां पर चढ़कर लोग फॉल का आनंद लेते हैं। पहाड़ों पर चढ़ने और उतरने के लिए सीढ़ियों का भी निर्माण कराया गया है। वर्ष के अंतिम दिनों एवं नए साल के मौके पर यहां बड़ी संख्या में लोग पिकनिक मनाने पहुंचते हैं।

 

Check Also

माता वैष्णो देवी मंदिर में चैत्र नवरात्र का आयोजन, कलश स्थापना के साथ वासंती नवरात्र अनुष्ठान शुरू

🔊 Listen to this रामगढ़। शहर के झंडा चौक स्थित माता वैष्णो देवी मंदिर में …