Breaking News

कांग्रेसियों ने पार्टी की 137 वां स्थापना दिवस पर दिया बधाई

कांग्रेस के 137 वर्षों का गौरवशाली इतिहास रहा है: डॉ रामेश्वर उरांव

रांची। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष,एआईसीसी सदस्य और राज्य के वित्त तथा खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव के साथ प्रदेश कांग्रेस कमिटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता छोटू ने पार्टी के स्थापना दिवस पर राज्यवासियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी है।
डा.रामेश्वर उराँव ने बधाई देते हुए कहा कि 137 वर्षाें का गौरवशाली इतिहास यह बताता है कि पार्टी में आतंरिक लोकतंत्र के कारण स्थापना काल से लेकर अब तक संगठन लोगों की आवाज को बुलंद करता रहा हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया भर की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी जनता के विश्वास और सहयोग से देश के हर कोने में लोगों के विकास के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि यह मिस कॉल से पार्टी सदस्यता बनानी वाली हवा-हवाई वाली पार्टी नहीं है, बल्कि इसकी जड़े गांव-गांव तक फैली हैं।
डॉ0 रामेश्वर उरांव ने कहा कि 137वर्षाे के कालखंड में दुनिया भर में कई राजनीतिक दल ध्वस्त हो गये, लेकिन पार्टी अपनी मूल सिद्धांतों की बदलौत अब भी लोगों के उत्थान के संघर्षरत है। पार्टी ने देश को आजादी दिलायी और आजादी के बाद विकास की बुनियाद रखी।
इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेता आलोक कुमार दूबे ने कांग्रेस के स्थापना दिवस की बधाई देते हुए कहा बढ़ती महंगाई ने आम लोगों का जीवन नर्क बना दिया है और केंद्र सरकार जनता पर गब्बर सिंह टैक्स लादती जा रही है,गंगा जमुनी तहजीब के संस्कृति को ध्वस्त करने की कोशिश हो रही है, देश के मौजूदा हालात अत्यंत कठिन दौर से गुजर रहा है, समाज का हर तबका सहमा और डरा हुआ है, विचारों की अभिव्यक्ति की आजादी छिन गई है, देशद्रोह व राजद्रोह के सर्टिफिकेट बांटे जा रहे हैं, ऐसे में एक एक कांग्रेस जनों का यह कर्तव्य है कि गांधी जी के दिखाए हुए मार्ग पर चलकर सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी के नेतृत्व में फिरकापरस्त ताकतों को जड़ से उखाड़ फेंका जाए।
प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता लाल किशोरनाथ शाहदेव ने कहा कि कांग्रेस पार्टी प्रारंभ से ही किसानों के साथ खड़ी रही है, वह चाहे खेड़ा का किसान आंदोलन हो गया अभी तीन कृषि कानून के खिलाफ आंदोलन हैं।
प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता डॉ0 राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के दिखाये रास्ते पर चल कर अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी और वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में पार्टी आमजन के लिए संघर्षरत हैं।