Breaking News

बिग ब्रेकिंग: रामगढ़ बोकारो मार्ग पर कोठार ओवर ब्रिज के नीचे भीषण सड़क दुर्घटना

बाइक सवार दो लोगों को वाहन ने कुचला, एक की मौत, एक गंभीर

रामगढ़जिला के रामगढ़ बोकारो राष्ट्रीय उच्च मार्ग 23 पर स्थित कोठार में सोमवार की देर रात 9:30 बजे के लगभग एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है। जिसमें एक बाइक सवार की घटनास्थल पर मौत हो गई है।जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल है। जिसका स्थानीय लोगों ने रामगढ़ सदर अस्पताल इलाज के लिए भेजा है। बताया जाता है कि घटना रात 9:30 बजे के लगभग की है। बाइक पर सवार दो लोग हजारीबाग जिला के बरही के रहने वाले बताए जा रहे हैं। जिन्हें अज्ञात वाहन ने अपने चपेट में ले लिया। जिससे कि घटना स्थल पर ही एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि दूसरे को स्थानीय लोगों के सहयोग से सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी स्थिति भी गंभीर बनी हुई है। दुर्घटना किस वाहन से हुई यह लोगों ने नहीं देखा है। समाचार भेजे जाने तक मृतक के शव को पुलिस के सहयोग से लोगों ने सदर अस्पताल में भिजवा दिया है। वहीं मृतक और घायल के नाम और पता की जानकारी हासिल की जा रही है।