धर्मनाथ महतो ने  मुखिया के खिलाफ जांच नहीं करने का लगाया आरोप, उपायुक्त को दिया आवेदन  

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव पश्चिमी पंचायत के पंचायत समिति सदस्य धर्मनाथ महतो ने स्थानीय मुखिया अनीता देवी के द्वारा योजनाओं में की गई गड़बड़ी एवं राशि के गबन करने शिकायत मामले को लेकर प्रशासन द्वारा जांच नहीं करने का गंभीर आरोप लगाया है। उक्त मामले को लेकर धर्म नाथ महतो ने उपायुक्त को आवेदन सौंपा है। दी गई आवेदन में बताया गया कि प्रखंड पशु पदाधिकारी जियाउल रहमान, कनीय अभियंता राम कुमार मंडल, सहकारिता पदाधिकारी मुरलीधर बीरूवा, व अन्य को जांच करने के लिए मिला था 6 महीना बीत जाने के बाद भी जांच नहीं किया गया है। मामले को लेकर मुखिया अनीता देवी से पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पंचायत समिति सदस्य धर्म नाथ महतो की उपस्थिति में ही जांच हो चुकी है पुनः लगाया गया आरोप बेबुनियाद है।

preload imagepreload image
08:38