कोविड 19 अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट
जामताड़ा। जिला में कोरोना पाव पसारना कम नही हो रहा है। दिन प्रतिदिन कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा हो रहा है। सोमवार को जिले से कुल 16 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। जिसमे 4 मरीज ट्रूनेट जांच से पॉजिटिव व 12 आरटीपीसीआर से पॉजिटिव की रिपोर्ट मिली है।
विभिन्न प्रखंडों से मिले 16 पॉजिटिव
विभिन्न जगहों से 16 पॉजिटिव मरीज मिले है। जिसमे नारायणपुर प्रखंड के रिंगो चिंगो से 4, खूंटाबांध से 1, मिहिजाम कांगोई से 2, बजरापाड़ा से 6, जामताड़ा आईआरबी कैम्प झिलुवा से 2 तथा जामताड़ा प्रखंड कार्यालय से 1 कर्मी पॉजिटिव मिले हैं।
सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड अस्पताल में किया जा रहा शिफ्ट
सभी पॉजिटिव मरीजों को कोविड 19 अस्पताल उदलबनी में शिफ्ट किया जा रहा है। लेकिन जिले के लिए एक राहत की खबर ये है कि अभीतक एक मरीजों को नवयो ऑक्सीजन और न ही वेंटिलेशन में जाना पड़ा। सभी स्वस्थ होकर घर जा रहे हैं। किसी मरीज के मौत भी नही हुई है। एक तरफ जहां डर का माहौल है तो वहीं इस बात की भी खुशी है।