रामगढ़। शहर के चट्टी बाजार स्थित झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में झारखंड आंदोलनकारियों के द्वारा एक प्रेस कांफ्रेंस आयोजित की गई। जिसमें यह जानकारी दी गई कि झारखंड आंदोलनकारियों को अतिशीघ्र चिन्हित कर सभी को समान रुप से मान समान पेंशन व नियोजन देने की मांग को लेकर दिनांक 7.8.9.10 व 11 को मोराबादी मैदान में आयोजित महा धरना को सफल करने को लेकर रामगढ़ जिला से सैकड़ों की संख्या में आंदोलनकारी भाग लेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा के रामगढ़ जिला संयोजक लखन महतो आंदोलनकारी गौरंग राय दीपक सिंह टाइगर, चंचल गोस्वामी, मदन सिंह, जगत महतो, कार्तिक महथा , कमरुद्दीन खान, बालकिशन महतो, उपस्थित थे। वक्ताओं ने बताया कि झारखंड अलग राज्य आंदोलन में जितने भी आंदोलनकारी शामिल थे उन्हें मान सम्मान व पेंशन योजना का लाभ पहुंचाना ही होगा झारखंड सरकार की दोगली नीति यह की जो लोग जेल गए हैं उन्हें ही पेंशन या नियोजन नीति का लाभ मिलेगा यह सरासर गलत है आंदोलन के समय सड़क पर उतर के हजारों आंदोलनकारियों ने हिस्सा लिया था इसी तरह आंदोलन के समय में प्रिंट मीडिया के रिपोर्टर अपने स्तर से कलम के माध्यम से आवाज बुलंद कर रहे थे आम जनों के घरों तक मीडिया के माध्यम से झारखंड अलग राज्य आंदोलन को धार धार बनाया जा रहा था आंदोलन के नीति को जन-जन तक मीडिया के लोगों ने पहुंचाने का काम किया तो क्या वह झारखंड अलग राज्य के आंदोलन में शामिल नहीं थे इसलिए झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड सरकार से मांग करती है कि जेल जाने के बाध्यता को समाप्त कर समान रूप से सभी आंदोलनकारियों को मान सम्मान पेंशन योजना देने की पहल करें जब तक हम लोगों के मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक संघर्ष जारी रहेगा।