रामगढ़ : भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष अमरदीप यादव, भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश के निर्देशानुसार रामगढ़ कैंट स्थित सुभाष चौक पर झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। बताया गया कि झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा गैर सरकारी अस्पतालों में भर्ती मरीजों से निशुल्क रक्त उपलब्ध कराने के नियम था। जिसे बदलकर वर्तमान सरकार ने रक्तदान करने पर प्रोसेसिंग शुल्क के नाम पर ₹1050 वसूला जा रहा है। जो कि घोर निंदनीय कार्य है। इसी के विरोध में ओबीसी मोर्चा भाजपा (रामगढ़ जिला) के जिला अध्यक्ष नमेंद्र चंचल के नेतृत्व में बन्ना गुप्ता एवं हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कार्यसमिति सदस्य जागेश्वर प्रजापति, महामंत्री दीपक कुमार, उपाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, कार्यसमिति सदस्य दीपक सोनकर उर्फ मुन्ना खटीक, अजीत गुप्ता, जिला मंत्री वसुध तिवारी, राजेश्वर ठाकुर, प्रमोद कुमार, सुनील बरनवाल, ओबीसी मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी रोहित साहू, अजीत जी, संतोष साहू, सुरेंद्र जी, जीतू यादव सहित अन्य मौजूद थे।