बड़कागांव प्रखंड में 117 विद्यालयों में प्रबंधन समिति का हुआ पुनर्गठन

बड़कागांव आदर्श मध्य विद्यालय के संतोष राम अध्यक्ष बने

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव  प्रखंड के विभिन्न स्कूलों में प्रबंधन समिति का गठन प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी घनश्याम साहू के नेतृत्व में किया गया। 3 दिसंबर शुक्रवार को एक साथ 117 विद्यालयों में ग्राम शिक्षा प्रबंधन समिति का पुनर्गठन किया गया ।
आदर्श मध्य विद्यालय के प्रांगण में मुखिया मीरा देवी के अध्यक्षता में ग्राम शिक्षा समिति का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष संतोष राम, उपाध्यक्ष अनीता देवी, संयोजिका सावित्री देवी , जबकि समिति के सदस्य में कपूर देवी ,लक्ष्मी देवी, दीपक सिन्हा,छुन्नू रविदास, अनीता देवी ,गोवर्धन कुमार, सुनीता कुमारी ,रोहित साव,नसीमा खातून शोभा देवी, प्रधानाध्यापक अशोक कुमार शिक्षक रामवृक्ष राम, बाल संसद से कोमल कुमारी भारती को सर्व समिति से चुना गया, सीआरपी अजय कुमार, पर्यवेक्षक के रुप में काँड़तरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक संतोष कुमार वह सिकरी मध्य विद्यालया के शिक्षक राममजी सिंह, के देखरेख में समिति का गठन किया गया। .इसके अलावे बड़का गांव के राजकीय कन्या मध्य विद्यालय में प्रभारी प्रधानाध्यापक रवि शंकर पाठक के नेतृत्व में प्रबंधन समिति का गठन किया गया। इसकी अध्यक्षता पूर्वी पंचायत के मुखिया कैलाश राणा ने किया .सर्व समिति से अध्यक्ष हूलाला प्रसाद दांगी, उपाध्यक्ष सरिता देवी, संयोजिका प्रीति कुमारी, का चयन चयन किया गया। बड़कागांव ठाकुर मोहल्ला स्थित भुइया टोली उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक पर्यवेक्षक नकुल महतो, प्रभारी प्रधानाध्यापिका पम्मी कुमारी नेतृत्व में गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पूजा देवी ,उपाध्यक्ष संजू देवी ,संयोजिका मिली देवी, चोरका उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में पर्यवेक्षक देवनाथ कुमार ,प्रभारी प्रधानाध्यापक गंगाधर लोहरा के नेतृत्व में अध्यक्ष ललिता देवी ,उपाध्यक्ष हीरामन महतो ,संयोजिका मीना देवी का चुनाव किया गया वहीं नव प्राथमिक विद्यालय हुरलंगबागी में पर्यवेक्षक देवेंद्र कुमार सचिव राजेंद्र कुमार महतो के नेतृत्व में अध्यक्ष किरण कुमारी, उपाध्यक्ष सुनीता देवी, संयोजिका सरिता देवी का चुनाव किया गया। प्रखंड के 117 विद्यालयों में प्रबंधन समिति का चुनाव शांतिपूर्वक संपन्न हो गया। जिसमें मुख्य रुप से बीपीएम प्रह्लाद कुमार गुप्ता, संकुल साधन सेवी अभय कुमार ,लखन लाल महतो ,अजय कुमार ,दीपक कुमार ,देवदत कुमार पाठक ,तनवीर अख्तर ,रामदेव साहू ,खेदन साव राजेंद्र प्रजापति ,धनंजय कुमार दास आदि शिक्षकों ने अपने ने दायित्व का निर्वहन किया।

preload imagepreload image
00:47