Breaking News

दिल्ली के राज्यपाल ने केंद्र सरकार के दबाव में आकर रैली करने की इजाजत नहीं देकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन किया: कांग्रेस

रांची। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के डेलीगेट आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव एवं डा.राजेश गुप्ता छोटू ने कहा कि 12 दिसंबर को द्वारका स्थित नई दिल्ली रामलीला मैदान में आयोजित विराट *महंगाई हटाओ रैली* अब जयपुर में होगी। दिल्ली के उपराज्यपाल ने केन्द्र सरकार के दबाव आगे रैली करने की इजाजत नहीं देकर लोकतांत्रिक अधिकारों का हनन कर रही है जो भारतीय लोकतंत्र के लिए यह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण और काला अध्याय है।
कांग्रेस नेता आलोक दूबे ने कहा मोदी सरकार कांग्रेस पार्टी और देश की जनता से डर गई है इसलिए जान बूझकर रैली करने की इजाजत नहीं दे रही है।हर सप्ताह महंगाई को लेकर भारत बंद करने वाली भारतीय जनता पार्टी आज कांग्रेस की प्रस्तावित विराट रैली से चिंतित हो गई है लेकिन रैली होकर रहेगी और केन्द्र सरकार ने जिस प्रकार कृषि काले कानून को कांग्रेस और राहुल गांधी के दवाब के आगे वापस लेने पर मजबूर हुई उसी प्रकार बढ़ती महंगाई एवं पेट्रोलियम पदार्थों में बेतहाशा वृद्धि को वापस लेना ही पड़ेगा। आलोक दूबे ने कहा झारखंड के कांग्रेस के हजारों कार्यकर्ता इस विराट रैली में शामिल होने के लिए जयपुर जाऐंगे और *महंगाई हटाओ रैली को सफल बनाऐंगे एवं केंद्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करेंगे।
प्रदेश कांग्रेस नेता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा बढ़ती महंगाई से पूरा देश त्राहिमाम कर रहा है, प्रधानमंत्री की महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट सेंट्रल विस्टा पर 20 हजार करोड़ रुपए फिजूलखर्ची किए जा रहे हैं अपनी पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए देश की परिसंपत्तियाँ बेची जा रही हैं और देश की जनता के ऊपर महंगाई थोपी जा रही है, इन सब विषयों को लेकर 12 दिसंबर को जयपुर की रैली में महंगाई को लेकर ऐतिहासिक फैसले लिए जाएंगे जिसमें झारखंड की भी महत्वपूर्ण भागीदारी सुनिश्चित होगी।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डॉ राजेश गुप्ता छोटू ने कहा महंगाई का आलम यह है कि दिसम्बर के पहले ही दिन गैस सिलेंडर की कीमत में 101 रुपये बढ़ा दिये गए,सिलेंडर के दाम बढ़ने से 42 फीसदी लोगों ने गैस में खाना बनाना छोड़ दिया और दुबारा से लकड़ी पर खाना बनाने शुरु कर दिए हैं,बीते आठ साल में एक रिपोर्ट में दावा किया गया है पिछले आठ सालों में देश में गरीबों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है,लगभग आठ करोड़ से ज्यादा लोग भूखमरी के कगार में आ गये हैं।महंगाई को लेकर जयपुर में आयोजित रैली में पूरे झारखंड से नेता,कार्यकर्ता, मंत्री,विधायक, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शामिल होंगे।