Breaking News

गुरूद्वारा प्रबंधन सत्र 2021-24 के लिए परमदीप सिंह कालरा बने प्रधान

  • गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रामगढ़ के प्रधान का चुनाव संपन्न
  • कुल 415 मतदाताओं में से 387 मतदाताओंं ने दिया मत
  • प्रधान पद का चुनाव रमिंदर सिंह, परमदीप सिंह और बलजीत सिंह बेदी ने लड़ा
  • परमदीप को 234, रमिंदर सिंह को 108 और बलजीत सिंह बेदी को 45 वोट मिला

रामगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रामगढ़ के सत्र 2021-24 के प्रधान पद का चुनाव मंगलवार के प्रातः 8:30 बजे आरंभ होकर दोपहर बाद 2:30 बजे संपन्न हुआ। गुरद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के बाबा जी गुरजीत सिंह ने गुरु मर्यादा अरदास कर चुनाव प्रक्रिया आरंभ कराया। गुरु सिंह सभा के 415 मतदाता मेें से 387 मतदाताओं ने प्रधान का चुनाव किया। चुनाव में प्रधान पद के लिए बलजीत सिंह बेदी, रमिंंद्र सिंह गांधी एवं परमदीप सिंह कालरा चुनाव मैदान में थे।

शाम 4:00 बजे के लगभग चुनाव परिणाम सामने आया। चुनाव संचालन समिति के प्रभारी नरेंद्र सिंह चमन ने चुनाव परिणाम घोषित किया। संपन्न हुए मतदान में परमदीप सिंह कालरा को 235 वोट,रमिदर सिंह गांधी को 108 वोट और बलजीत सिंह बेदी को 45 वोट मिला। इसके बाद परमदीप सिंह कालरा के समर्थक खुशी से उछल पड़े। चुनाव के पूर्व से भी लोग अनुमान लगा रहे थे कि इस बार परमदीप सिंह कालरा इस बार चुनाव जीत सकते हैं। लोगों का अनुमान सही निकला है।

मतदान में सबसे पहला वोट सरदार प्रितपाल सिंह छाबड़ा ने डाला। मतदाता सुचारू रूप से मतदान डाले। मतदान कक्ष के बाहर चुनाव लड़ रहे तीनों प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को लुभाने में जुटे दिखे। लेकिन मतदाता सब की बातों को सुनते हुए मतदान कर रहे हैं। चुनाव संचालन समिति के प्रभारी नरेंद्र सिंह चमन, सदस्य इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह सलूजा, हर्मेंद्र सिंह जॉली, नरेंद्र सिंह गुजराल की देखरेख में मतदान संपन्न हुआ।