सत्र 2021-24 के प्रधान पद का हो रहा चुनाव
415 मतदाता करेंगे गुरुद्वारा प्रधान का चुनाव
प्रधान पद का चुनाव रमिंदर सिंह, परमदीप सिंह और बलजीत सिंह बेदी लड़ रहे
रामगढ़। गुरुद्वारा श्री गुरुसिंह सभा रामगढ़ के सत्र 2021-24 के प्रधान पद का चुनाव मंगलवार के प्रातः 8:30 बजे आरंभ हो गया है। गुरद्वारा श्री गुरुसिंह सभा के बाबा जी गुरजीत सिंह ने गुरु मर्यादा अरदास कर चुनाव प्रक्रिया आरंभ कराया।
गुरु सिंह सभा के 415 मतदाता प्रधान का करेंगे चुनाव। चुनाव में प्रधान पद के लिए बलजीत सिंह बेदी,रमिद्र सिंह गांधी एवं परमदीप सिंह कालरा चुनाव मैदान में है। मतदान में सबसे पहला वोट सरदार प्रितपाल सिंह छाबड़ा ने डाला। मतदाता सुचारू रूप से मतदान डाल रहे हैं। मतदान कक्ष के बाहर चुनाव लड़ रहे तीनों प्रत्याशियों के समर्थक मतदाताओं को लुभाने में जुटे दिखे। लेकिन मतदाता सब की बातों को सुनते हुए मतदान कर रहे हैं।
चुनाव संचालन समिति के प्रभारी नरेंद्र सिंह चमन, सदस्य इंद्रपाल सिंह छाबड़ा, गुरजीत सिंह सलूजा, हर्मेंद्र सिंह जॉली, नरेंद्र सिंह गुजराल की देखरेख में मतदान चल रहा है। कल मतदान प्रातः 8:30 बजे आरंभ हुआ जो 2:30 बजे संपन्न होगा। के बाद 3:30 बजे तक मतपत्रों की गिनती आरंभ हो जाएगी।