धान क्रय घोटाला की जांच सीबीआई से कराया जाए : सतीश
मेदिनीनगर: समाहरणालय परीसर में आजसू पार्टी ने धान क्रय घोटाला का सीबीआई से जांच की मांग को लेकर एक दिवसीय महाधरना का आयोजन किया।
धरना को संबोधित करते हुए केन्द्रीय सचिव सतीश कुमार ने कहा कि धान क्रय घोटाला पलामू के जनता पर कलंक थोपने का काम किया गया है।हमारा पार्टी एक बर्ष पुर्व ही इस घोटाले की जांच की मांग की थी। जब पानी सर से उपर आने लगा और कुछ सफेद पोस और प्रशासन की चेहरा बेनकाब होने लगा तो कुछ कुछ सुगबुगाहट होने लगी। इस घोटाले का मुख्य सुत्राधार ने अपने थ्री स्टार होटल रमाडा मे संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर इस घोटाले पर पर्दा डालने का असफल प्रयास किया है।उन्होंने कहा कि गरीब परिवार के लोगों का हक मार करघोटालेबाज अपनी राजनीति चमकाने में लगे हैं।
इन्तयाज अहमद नजमी ने कहा कि रामदास साहु ने पलामू के गरीब किसानों का खुन चुसने का काम किया है।इसके संरक्षक जिला के पदाधिकारी ने गरीबो के पैसा से होली खेला है।आजसू पार्टी कभी घोटालों बाजो को छोड़ने वाली नहीं है।
पार्टी के केन्द्रीय नेता शंकर बिश्वकर्मा ने कहा कि इस घोटाला का लहर गांव से राजधानी तक पहुंचेगा। सरकार को अपना चेहरा बचाना मुश्किल हो जाएगा।
कार्यक्रम कि अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष विकेश शुक्ला ने कहा कि सरकार सीबीआई से जांच की अनुशंसा करे। बरना पार्टी द्वारा लगातार आंदोलन किया जायेगा।
केन्द्रीय सदस्य दीपक शर्मा ने कहा कि झारखंड में लुट का सम्राज्य कायम हो गया है। इस कड़ी में धान क्रय घोटाला अगली पंक्ति में आ गया है।
विजय मेहता ने कहा कि इस घोटाले के खिलाफ अनवरत आन्दोलन जारी रहेगा।औऱ जबतक जिला प्रशासन दोषियों पर कार्यवाही नहीं करती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा।
आजसू छात्र संघ के जिला संयोजक राहुल मिश्रा ने कहा कि अब भी जांच मे देरी हुई तो छात्र इस आन्दोलन का वाकडोर अपने हाथ मे लेगी। इसके बाद जिला प्रशासन को संभालना मुश्किल हो जाएगा।
अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष अकमल खां ने कहा कि ये धरना तो अभी अंगडाई है आगे बहुत लडाई हैं।
केन्द्रीय सचिव पंकज तिवारी ने कहा कि अगला कदम हमारा प्रखंडों से शुरु होकर राज्य के आगोश में जायेगा।
कार्यक्रम में विमलेश पाठक ,लवकेश सिंह, तुलसी शुक्ला ,राजेन्द्र सोनी ,अखिल झारखण्ड पिछड़ा वर्ग के जिलाध्यक्ष दीपु चौरसिया,
प्रवक्ता वशिम खां ,राम चन्द्र सिंह ,हेमंत सिह ,संजु सिंह, अरबिंद सिंह सहित काफी लोग धरना मे शामिल थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता विकेश शुक्ला व संचालन संतन मेहता ने किया। एक प्रतिनिधि मंडल ने मुख्य मंत्री के नाम उपायुक्त पलामू को ज्ञापन सौपा। औऱ धान क्रय घोटाला का सीबीआई से जांच कराने की मांग किया।