Breaking News

आंदोलन को लेकर विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति ने किया जनसंपर्क

भुरकुंडा। विस्थापित प्रभावित अधिकार समिति के तत्वावधान में चार दिसंबर को आहूत एक दिवसीय धरना प्रदर्शन को लेकर सोमवार को लबगा और गेगदा गांव में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता खूशबू देवी और संचालन प्रमोद कुमार और राजकुमार महतो ने संयुक्त रूप से किया। खुशबू देवी ने कहा कि एक दिवसीय धरना के माध्यम से क्षेत्र के विस्थापितों और प्रभावितों के अधिकार की मांग की जाएगी। जबतक यहां के लोगों को उनका अधिकार नहीं मिल जाता संघर्ष जारी रहेगा।
मौके पर प्रदीप साहू, वाहिद अंसारी, मकसूद आलम, अफजल अंसारी, शाहिद अफरीदी , कैफ अंसारी, अजय मुंडा अजीत कुमार प्रकाश कुमार महतो, दुर्गा प्रसाद, रतन कुमार, राजकुमार करमाली, मनीष कुमार, कामेश्वर मुंडा, अजय कुमार, दिलीप कुमार, विशाल कुमार, कृष्ण मुंडा, दीपक मुंडा, बबलू मुंडा, रितु कुमार, विक्रम मुंडा, मनोज कुमार, सोनी देवी, संगीता देवी, आशा देवी, दीपक कुमार, सुकरी देवी, सविता देवी, चानो देवी, मनसा देवी, राजेंद्र मुंडा, सुरेंद्र प्रसाद साहू, सुरेश प्रसाद, अनुराधा देवी, रिंकी देवी, रामकुमार मुंडा, संतोष मुंडा, नरेश मुंडा, अमित मुंडा, प्रवीण मुंडा, राजकुमार मुंडा, नितेश विश्वकर्मा,  संजय मुंडा,  पंकज कुमार, सत्येंद्र कुमार,सहित कई शामिल थे।