कांग्रेस ने ग्रामीण क्षेत्र में चलाया जन जागरण अभियान

भुरकुंडा(रामगढ़)। प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के निर्देशानुसार कांग्रेस पार्टी ने सोमवार को ग्रामीण क्षेत्रों में जनजागरण अभियान चलाया। इस दौरान सांकी, पाली, चिकोर, बारीडीह में जन जागरण के साथ नुक्कड़ सभाएं भी हुई। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने केंद्र की भाजपा सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए सरकार को बढ़ती महंगाई और बेरोजगारी का जिम्मेवार बताया। अभियान में कार्यक्रम प्रभारी जकाउल्लाह सहित पतरातू प्रखंड अध्यक्ष असगर अली, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, बलदेव राम, मुजफ्फर हुसैन, सुमेश्वर बेदिया, सरफराज अहमद, रामाकांत दूबे, फिरदौस आलम, जीतू कुमार, राजेश बेदिया, रियाज अंसारी, यूनूस राय, प्रकाश राम सहित कई मौजूद थे। 

preload imagepreload image
23:56