मेरा लक्ष्य है की कार्यकर्ता संगठित नीति सिद्धांत के आधार पर कार्य करेंगे : अनिल मिश्रा
बड़कागांव संवाददाता
नवनियुक्त प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह भाजपा बरिष्ठ नेता अनिल मिश्रा के स्वागत में भाजपा मंडल अध्यक्ष खेमलाल महतो एवं राजेन्द्र गुप्ता के नेतृत्व में बाजे गाजे के साथ कार्यकर्ताओं ने माला पहनाकर व एक दूसरे को मिठाई खिलाकर अम्बेडकर चौक बड़कागांव में अभिनंदन व स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कहा कि अनिल मिश्रा बड़कागाँव के निवासी होने के साथ साथ हर दिल अजीज है। श्री मिश्रा पूर्व मण्डल अध्यछ व पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष के पद पर रहकर पार्टी को मजबूत किया था। श्री मिश्रा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोनीत होने से बड़कागांव तथा केरेडारी मण्डल के कार्यकर्ताओं को मजबूती मिलेगी। इस मौके पर अनिल मिश्रा ने कहा कि अपने पैतृक मण्डल में कार्यकर्ताओं के द्वारा इस तरह स्वागत करने से मन अभिभूत है। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं प्रदेश अध्यछ दीपक प्रकाश व संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सहित सभी नेताओ का आभार प्रगट करता हूं। आगे श्री मिश्रा ने कहा कि हमारा एक ही लछ्य होगा कि कार्यकर्ता संगठित रहकर पार्टी की नीति सिद्धात के आधार पर कार्य करे।
स्वागत समारोह में मुख्य रूप से महामंत्री सुमन गिरी, इंद्र भूषण, नरसिंह प्रसाद, सांसद प्रतिनिधि श्रीकांत निराला, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष रामचंद्र महतो, सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि श्री वेतन साव, जिला किसान मोर्चा महामंत्री बैजनाथ कुमार साव, पूर्व सांसद प्रतिनिधि नरेश साव, मंत्री विनोद कुमार, उपाध्यक्ष मोहन साव, किशोर राणा, त्रिवेणी महतो, महावीर भुईया, अल्पसंख्यक सदस्य रफीक अंसारी, हेमराज यादव, जिला कार्यसमिति सदस्य पूर्व अवध किशोर यादव, प्रेम साव, युवा मोर्चा महामंत्री रमनेश मिश्रा, अवध किशोर मिश्रा, कृष्ण कुमार साव, टिकन भूईया , ओबीसी मोर्चा तिलानाथ साव , रवि दांगी एवं दर्जनों भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।