मेदिनीनगर: नौडीहा बाजार प्रखंड के अम्बेडकर चौक डुमरी मे बसपा के ज़िला अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के अध्यक्षता मे प्रखंड कमिटी का विस्तार किया गया।जिसमें बसपा प्रखंड अध्यक्ष डॉ मनीष कुमार गुप्ता ,उपाध्यक्ष बेलाल अंसारी, प्रखंड प्रभारी गणेश कुमार ,सचिव अंजू कुमारी,कोषाध्यक्ष नितीश कुमार को बनाया गया। मुख्य अतिथि ज़िला सचिव सह विधान सभा प्रभारी सुरेश कुमार अभियंता ने कहा कि प्रखंड कमिटी विस्तार होने से बसपा एक मजबूत पार्टी के रूप उभर कर आएगी। जिलाध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पार्टी को मजबूत बनाने मे नव नियुक्त प्रखंड कमिटी के पदाधिकारि पार्टी को मजबूत करें। और पंकज कुमार ने राजद को छोड़कर बसपा मे सदस्यता ग्रहण किया। और इन्हें ज़िला अध्यक्ष ने माला पहनाकर पार्टी मे स्वागत किया। इस मौके पर बसपा विधान सभा प्रभारी अध्यक्ष राम बाबू ,धर्मेंद्र कुमार, प्रतिमा देवी, अनीता देवी, अंजू देवी सहित अन्य बसपा कार्यकर्ता मौजूद थे।