Breaking News

भाजपा ने प्रखंड मुख्यालय के समीप किया धरना-प्रदर्शन

मेदिनीनगर: पलामू जिले के उंटारी रोड प्रखंड मुख्यालय के समीप शनिवार को हेमंत सरकार के विरोध में भाजपा मंडल अध्यक्ष सुशील ठाकुर की अध्यक्षता में झारखंड सरकार को समय पर पंचायत चुनाव नहीं करना, भय ,भूख और भ्रष्टाचार के खिलाफ दमनकारी नीतियों एवं डीजल तथा पेट्रोल में केंद्र सरकार के द्वारा बैट कम किया गया है। जबकि झारखंड सरकार मनमानी रेट वसूल रहा है ।जिसके विरोध में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया।धरना का संचालन महामंत्री सुनील तिवारी ने किया। मौके पर भाजपा जिला आमंत्रित सदस्य वेद प्रकाश शर्मा ने कहा कि हेमंत सरकार पंचायत चुनाव को रोककर भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है।राज्य में कमीशन का खेल चल रहा है ।वहीं जनता बिचौलियों से त्रस्त है। मौके पर जिप सदस्य सह प्रभारी मनोज सिंह,सांसद प्रतिनिधि सह मुखिया नंदू चौधरी, भाजयुमो अध्यक्ष पारसनाथ चौधरी, किसान मोर्चा अध्यक्ष अरबिंद मेहता, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजेंद्र विश्वकर्मा, मुरलीधर शर्मा,प्रमुख रामसेवक पासवान,ओमप्रकाश गुप्ता, रितेश कुमार, पूर्व सांसद प्रतिनिधि राजाराम मेहता,पवन गुप्ता, अखिलेश दिक्षीत, राधेश्याम दिक्षीत, चंदन सिंह,हीरा साह, सुनील सिंह, सहित कई भाजपाई धरना प्रदर्शन में शामिल थे। धरना प्रदर्शन के उपरांत भाजपाइयों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।