बड़कागांव संवाददाता
आंगो में लक्ष्मी पूजा समिति द्वारा सोहराय पर्व के अवसर पर मेला सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि विधायक अंबा प्रसाद ने फीता काटकर उद्घाटन किया।उन्होंने कहा कि झारखंड की संस्कृति हमारा धरोहर है। डायर जतरा मेला संस्कृति समाज की रीढ़ है हमें संस्कृति को सहेज कर रखने की आवश्यकता है। मौके पर प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि कौलेश्वर गंझू ,मुखिया सीता मरांडी, विशेश्वर नाथ चौबे , आनंद कुमार , सुरेश महतो, विजय करमाली, महादेव हसदा ,रमन गंझु,मुनेश्वर गंझु, मणिलाल मुंडा, रमेश सिंह भोक्ता, मिश्रीलाल मांझी, सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।