Breaking News

साहित्य कला संगम दुल्मी के ओर से तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

रजरप्पा(रामगढ़)। जिला के दुलमी प्रखंड के ग्राम पंचायत दुलमी में साहित्य कला संगम दुलमी कि ओर से काली पूजा की शुभ अवसर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जो तीन दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड के संभावित जिला परिषद उम्मीदवार प्रीति दिवान ने फीता काट कर विधिवत कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन किया गया।

मौके पर कमेटी के अध्यक्ष जगरनाथ महतो एवं सचिव धर्मधीर महतो,  कोषाध्यक्ष अशोक कुमार महतो एवं कार्यक्रम के मंच संचालन कर रहे कांग्रेस कमिटी के रामगढ़ जिला महासचिव प्रकाश करमाली,नंदकिशोर महतो, मुरारी प्रसाद महतो,दुलमी उपमुखिया नरेंद्र कुमार पटेल, सुभाष महतो, पप्पू कुमार महतो, संजय कुमार महतो, जेपी महतो, पवित्र करमाली, सनी करमाली, सुभाष नायक, रवि करमाली, बीरबल महतो, प्रदीप महतो, मनोज महतो, त्रिलोकी महतो, बांसी करमाली,अंदु करमाली,सिकेंदर कुमार महतो, पिंटु महतो, नरेश महतो व अमर नायक किशोर कुमार महतो जी एवं अन्य कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।