Breaking News

विधायक अंबा प्रसाद ने दीपावली पर क्षेत्र की सुख समृद्धि की कामना की 

बड़कागांव संवाददाता

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने प्रकाश पर्व दीपावली के पावन अवसर पर क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्र की जनता के लिए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है। अंबा प्रसाद ने अपने शुभकामना संदेश में ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य एवं अधर्म पर धर्म की विजय का उत्सव है।रोशनी का यह पर्व अंधकार को दूर कर जीवन को प्रकाशमय करता है|सुख, समृद्घि और खुशहाली का प्रतीक यह पावन त्यौहार न केवल भारत बल्कि पूरे विश्व में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।
विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि सुख संपदा आप सभी के जीवन में आए, मां लक्ष्मी जी की कृपा आप सभी पर सदैव बनी रहे इसी मंगल कामना के साथ आप सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं|