Breaking News

झारखंड:कैंसर पीड़ित महिला की ऑटो में गुजर रही थी रात, मुख्यमंत्री के निर्देश पर आश्रय मिला

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश के एक घंटे के अंदर कैंसर पीड़ित महिला और उनके परिजनों को प्रशासन की ओर से आश्रय गृह उपलब्ध करा दिया गया। दरअसल, जामताड़ा की महिला कैंसर पीड़ित है जो इलाज के लिए जमशेदपुर पहुंची। यहां टाटा मेमोरियल अस्पताल में इलाज के लिए परिवार के अन्य सदस्य भी साथ पहुंचे। लेकिन गेस्ट हाउस न मिलने के चलते उनका परिवार ऑटो में सोकर गुजारा कर रहा था।

मुख्यमंत्री के निर्देश के एक घंटे के अंदर ही पूर्वी सिंहभूम के उपायुक्त ने जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी कैंसर पीड़ित पूर्णिमा देवी और उनके परिजनों को जमशेदपुर में आश्रय गृह उपलब्ध करा दिया और मुख्यमंत्री को इस बारे में सूचना दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने कैंसर पीड़ित महिला को असाध्य रोग उपचार योजना से जोड़ते हुए मदद करने का निर्देश दिया था। साथ ही उनके परिवारजनों को तात्कालिक आश्रय के लिए मदद पहुंचाते हुए सूचित करने को कहा था।

ऑटो में सोने को थे मजबूर
मुख्यमंत्री को जामताड़ा के विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने ट्वीट कर जानकारी दी थी कि जामताड़ा स्थित धर्मपुर निवासी पूर्णिमा देवी अत्यंत गरीब महिला हैं। इनको कैंसर हुआ है। इलाज के लिए घर का सब कुछ बेच चुकी हैं। पिछले 14 दिनों से जमशेदपुर स्थित टाटा मेमोरियल हॉस्पिटल इनकी कोई सुध नहीं ले रहा है। परिवार गेस्ट हाउस नहीं मिलने के कारण ऑटो में सो रहा है।

Check Also

भुरकुंडा पुलिस ने घरेलु विवाद में युवक को ओपी में बुलाकर जमकर पीटा

🔊 Listen to this भुक्तभोगी ने एसपी से की शिकायत, न्याय की गुहार लगाई शिकायत …