बड़कागांव संवाददाता
बड़कागांव (हजारीबाग): किसान बेरोजगार संघर्ष मोर्चा के केंद्रीय संयोजक पंकज महतो ने किसान विस्थापित संघर्ष मोर्चा के जिला कार्यालय में सरदार पटेल के प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर पटेल जयंती मनाई। किसान विस्थापित संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष मुन्ना खान ने पंकज महतो को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया। पंकज महतो ने कहा कि आजाद भारत के प्रथम गृह मंत्री लौह पुरुष सरदार पटेल भारतीय राजनीति के पितामह हैं।सरदार पटेल भारत माता के सच्चे सपूत थे। बारडोली सत्याग्रह का नेतृत्व कर रहे पटेल को सत्याग्रह की सफलता पर वहां की महिलाओं ने ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की थी। कहा कि आजादी के बाद विभिन्न रियासतों में बिखरे भारत के राजनीतिक एकीकरण में केंद्रीय भूमिका निभाने के लिए पटेल को लौहपुरुष भी कहा जाता है। सरदार पटेल वर्णभेद तथा वर्गभेद के कट्टर विरोधी थे।मरणोपरांत उनके बैंक अकाउंट से मात्र ₹260 मिलना यह साबित करता है की तब की राजनीतिक दृढ़ता की तुलना में अब की राजनीतिक महत्वाकांक्षा भारी है जिसके कारण भारत का विकास एकता और अखंडता डगमगाते हुए प्रतीत हो रहा है।
मौके पर राम कुमार कश्यप, जिलानी खान, जियाउल , कौलेश्वर कुशवाहा,हुलास महतो, अधीन महतो, विकास कुमार महतो, नियाज अहमद,मुन्ना खान,राजन अहमद , जाहीर उसेन, सोहैल ख़ान, तकरिम आलम, औरेन ख़ान, सामल अहमद, सुमानी मालीक,कासिफ कई लोग उपस्थित थे।