Breaking News

लोजपा ने सांसद चिराग पासवान का जन्मदिन मनाया

रामगढ़। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) जिला कार्यालय रामगढ़ में लोजपा (रा) सांसद सह राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान का जन्मदिन केक काटकर एवं मिठाई खिलाकर उपस्थित नेताओं ने मनाया। जिसका नेतृत्व लोजपा (रा) कार्यकारी अध्यक्ष अमर राम अध्यक्षता एवं संचालन लोजपा (रा) जिला प्रधान महासचिव आशीष गुप्ता ने किया। जन्मदिन के मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में लोजपा (रा)झारखंड प्रदेश सचिव अर्जुन पासवान विशिष्ट अतिथि ओबीसी मोर्चा के झारखंड प्रदेश प्रधान महासचिव उपेन्द्र गुप्ता उपस्थित थे।

मुख्य अतिथियों ने कहा कि माननीय चिराग पासवान जी के हाथों को मज़बूत करने के लिए बूथ स्तर पर पार्टी को खड़ा करने की जरूरत कही गई। कार्यक्रम में उपस्थित रामगढ़ जिला उपाध्यक्ष राजेंद्र नायक, जिला सचिव अजित विश्वकर्मा, अंकित कुमार, गुड्डू कुमार, नीतीश कुमार, गंगाधर प्रसाद, टिंकू पासवान, रवि चंद्रवंशी एव दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।