Breaking News

टाटीझरिया में 3 किलोग्राम अफीम के साथ दो गिरफ्तार

पुलिस ने एक महिला और एक युवक को भेजा जेल

हजारीबाग। मंगलवार 26 अक्टूबर को हजारीबाग से बगोदर की ओर जाने वाली राइन बस को टाटीझरिया थाना के निकट जांच के क्रम में तीन किलोग्राम अफीम के साथ एक महिला और एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया हैं। अनुमंडलीय पुलिस पदाधिकारी अनुज उरांव व थाना प्रभारी रितेश कुमार सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस किया गया। हजारीबाग जिला के वर्तमान पुलिस अधीक्षक के गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी दल का गठन किया गया। इसमें टाटीझरिया थाना के निकट हजारीबाग से बगोदर की तरफ जाने वाली रैन बस की चेकिंग की गई। जिसमें एक महिला थैला लिए हुए एवं एक लडका बैग लिए हुए पुलिस को देखकर गाडी से उतरने लगा। स्थानीय पुलिस को संदेह होने पर जांच किया तो महिला के पास रखे थैला में दो किलोग्राम अफीम एवं लडका के बैग में एक किलोग्राम अफीम कुल तीन किलोग्राम अफीम विधिवत जब्त किया गया। पुलिस ने कहा कि अभियुक्तों ने पूछताछ में सूचना दिया कि वह अफीम लेकर हजारीबाग से पटियाला पंजाब पहुंचाते हैं। उनकी पहचान, तारा मनी नाग ,पति प्रभु सहाय नाग और अक्षय कुमार पिता अरविंद दांगी दोनों का ग्राम गिद्धौर चतरा के रूप में हुई है। छापामारी दल में एएसआई विजय सिंह, अनिल कोनगाडी, अजीज अहमद अंसारी, अविनाश कुमार, मंटु महतो, प्रेम कुमार, रंजन गंझू, अशेश्वर राय और महिला दिगवार ललिता शामिल थे। उक्त संबंध में टाटीझरिया थाना में कांड संख्या 61/21, दिनांक 26/10/ 21 को 18/27 (ए) एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।