शारदीय नवरात्र मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के साथ हुई संपन्न

मां दुर्गा को श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी विदाई

विजय दशमी के दिन शाम को हुई बिजुलिया तालाब में मूर्ति विसर्जन

रामगढ़। शारदीय नवरात्र पूजा शुक्रवार की शाम को मां दुर्गा की प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्न हो गई है। जिला के लगभग सभी पूजा पंडालों में दोपहर तक मां दुर्गा की पूजा-अर्चना हुई। उसके बाद दोपहर बाद से मां दुर्गा को विदाई देने की तैयारी आरंभ हो गई।

शहर के पूजा पंडालों मैं स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमा देर शाम तक शहर के बिजुलिया तालाब में विसर्जित की गई। शारदीय नवरात्र 7 अक्टूबर से आरंभ होकर 15 अक्टूबर को संपन्न हो गया है।

 

कोविड-19 गाइडलाइन के तहत इस बार पूजा पंडालों का निर्माण और मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई थी। इस बार जिला के पूजा पंडालों में काफी सादगी से मां दुर्गा की पूजा अर्चना की गई। पूजा पंडालों में 12 अक्टूबर से मां दुर्गा की पूजा अर्चना आरंभ हुई थी।

व्यवस्था को लेकर जिला पुलिस-प्रशासन सक्रिय नजर आया। लेकिन आम जनमानस कोरोना संक्रमण से डरा सहमा नजर आया। जिसका असर मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के दौरान भी दिखा। शहर में पिछले महीने भगवान गणेश की प्रतिमा विसर्जन के दौरान घटी दुर्घटना को देखते हुए जिला प्रशासन इस बार काफी चौकस नजर आया। प्रत्येक मूर्ति विसर्जन टीम के साथ पुलिस अधिकारी, जवान और दंडाधिकारी नजर आए। इस दौरान बड़े वाहनों का शहर में प्रवेश वर्जित कर दिया गया था।

 

preload imagepreload image
14:01