चिकोर पंचायत भवन के चहारदिवारी निर्माण कार्य का पार्षद अनु देवी ने किया शिलान्यास

भुरकुंडा । चिकोर पंचायत भवन के चहरदिवारी निर्माण कार्य का शिलान्यास बुधवार को हुआ। शिलान्यास पार्षद अनु देवी ने विधिवत पूजा-अर्चना व नारियल फोड़कर किया। मौके पर अनु देवी ने कहा कि चहारदिवारी नहीं रहने से पंचायत भवन के आसपास पालतू जानवरों आना-जाना लगता रहता था।  चहारदीवारी बनने से अब लोगों को सहूलियत होगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए हर संभव कदम उठाती रहूंगी। मौके पर पार्षद प्रतिनिधि रामफल बेदिया, देवानंद महतो, महेश ठाकुर, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष सन्नी प्रसाद कुशवाहा, नीलम देवी, सुरेश तुरी, राजू मुंडा, संजय बेदिया, मनोज मुंडा, सुभाष बेदिया, अनिल बेदिया, मंटू मुंडा, रमेश मुंडा, पच्चू बेदिया, मनोज करमाली सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।

preload imagepreload image
07:45