Breaking News

लायंस क्लब फेमिना ने डांडिया उत्सव के साथ किया नवरात्र का स्वागत

मेदिनीनगर : सामाजिक संस्था लायंस क्लब ऑफ फेमिना डालटनगंज के डांडिया उत्सव मे महिलाओं ने डांडिया नृत्य की मनोरम छटा बिखेरी। महिलाओं ने अपनी प्रस्तुति से सोमवार की शाम को रंगीन कर दिया ।और पूरे गर्मजोशी से नवरात्र का अभिनंदन किया। हेरिटेज जेनि किड्स मे आयोजित डांडिया उत्सव में फेमिना क्लब से जुड़ी सदस्यों ने कोविड-19 गाइडलाइन को फॉलो करते हुए डांडिया खेल कर नवरात्र आगमन का उत्सव मनाया। हालांकि इस वर्ष कोरोना को देखते हुए डांडिया उत्सव छोटे स्तर पर आयोजित  किया गया था। जहां महिलाओं के साथ लड़कियों ने भी ठुमके लगाये। गरबा व डांडिया के पारंपरिक परिधान में सज धजकर डीजे की धुन पर थिरकती  महिलाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। डोला रे डोला, मन डोला…, रंगीलो मारो ढोलना…, बांध के मैं घुंघरू पहन के मैं पायल नाचूंगी… जैसे मनमोहक गीतों पर नृत्य के साथ डांडिया खेलती महिलाओं व युवतियों की टोलियों ने नवरात्र का स्वागत पूरे गर्मजोशी के साथ किया। सबों ने एकदूसरे को बधाई व शुभकामनाएं भी दी । मौके पर संस्था की चेयरपर्सन संगीता शंकर व अध्यक्ष राजलक्ष्मी वर्मा ने डांडिया इवेंट में शामिल पार्टिसिपेंट का जमकर उत्साहवर्धन किया। डांडिया उत्सव में उमा केजरीवाल, बिंदु तुलस्यान, मीरा सांवरिया, पूजा खन्ना, ममता तुलस्यान, श्रेया तिवारी, आभा केजरीवाल, सुनीता सिंघानिया, अंजू सांगा, मनीषा केडिया, भावना, नीलम, मनीषा, श्रुति, पायल आदि ने सक्रिय रूप से भागीदारी निभाई।