Breaking News

केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में भारत बंद का झारखंड में व्यापक असर

रांची पटना फोरलेन कई स्थानों पर कर दिए गए हैं जाम

वामपंथी दलों के नेता कार्यकर्ता उतर गए हैं सड़कों पर

रामगढ़ के कुजू के नया मोड़ और शहर के सुभाष चौक हो गया है जाम

रांची/रामगढ़केंद्र सरकार के कृषि कानून के विरोध में विपक्षी दलों ने 27 सितंबर को भारत बंद का आवाहन किया है।भारत बंद का असर झारखंड प्रदेश के कई जिलों में व्यापक दिखने लगा है। राज्य की राजधानी रांची सहित सभी जिलों के लगभग बस स्टैंड में सन्नाटा पसरा है।

छोटी बड़ी वाहनों का आवागमन लगभग ठप सा पड़ गया है। भारत बंद को लेकर कांग्रेस झामुमो वाम दल राजद आम आदमी पार्टी सहित सभी विपक्षी राजनीतिक दल सक्रिय दिख रहे हैं। जिसका असर झारखंड में दिखने लगा है। झारखंड के कई जिलों में बंद का व्यापक असर दिख रहा है।

झारखंड बंद का कई जिलों में व्यापक असर

झारखंड बंद का राज्य के कई जिलों में व्यापक असर दिख रहा है। खासकर उत्तरी छोटानागपुर और दक्षिणी छोटानागपुर में बंद का असर है। वही संथाल से मिल रही खबर के अनुसार बंद का वहां भी काफी असर है। रामगढ़ जिला में भी बंद का व्यापक असर दिख रहा है। रामगढ़ जिला से होकर गुजरने वाली हाईवे पूरी तरह से सुबह से जाम हो गई है। आम लोगों को परेशानी ना हो इसलिए छोटे वाहनों को छोड़ दिया जा रहा है। रामगढ़ शहर के सुभाष चौक में वामपंथी दलों ने सड़क जाम कर दिया है।वही कुजू के नया मोड़ में रांची पटना हाईवे को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के राज्य सह सचिव महेंद्र पाठक के नेतृत्व में जाम कर दिया गया है।

दोनों स्थानों पर वाहनों का लंबा कतार लग चुका है। सड़क पर उतरे आंदोलनकारी नेता कार्यकर्ता केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ जोरदार नारेबाजी भी कर रहे हैं। बंद का सुबह-सुबह असर दिख रहा है। जबकि अभी कई राजनीतिक दल के कार्यकर्ता सड़कों पर नहीं उतरे हैं जैसे जैसे दिन चढेगा वैसे वैसे बंद का और असर दिखेगा। बंद का कोयलांचल में भी व्यापक असर दिख रहा है। कोयला का ट्रांसपोर्टिंग भी नहीं के बराबर हो रहा है। क्षेत्र के फैक्ट्रियों में आने वाले माल भी नहीं पहुंच रहे है। खबर भेजे जाने  सड़कों पर पुलिस प्रशासन की टीम मुस्तैदी के साथ नजर आ रही है।