Breaking News

राजधानी एक्सप्रेस अब बरकाकाना होकर नहीं चलेगी! 

राजधानी एक्सप्रेस को लेकर असमंजस में हैं रामगढ़वासी

रामगढ़ जिला में राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन बंद नही होना चाहिए :धनंजय कुमार पुटूस

रामगढ़। रेलवे विभाग के आदेश के बारे में चर्चा है कि रांची से दिल्ली चलने वाली राजधानी एक्सप्रेस अब बरकाकाना होकर नहीं चलेगी। रामगढ़ जिला के बरकाकाना से राजधानी एक्सप्रेस से काफी लोग दिल्ली के लिए यात्रा करते थे। लेकिन सूत्रों की मानें तो अब राजधानी एक्सप्रेस बरकाकाना होकर नहीं चलेगी। राजधानी एक्सप्रेस के बड़काकाना में ठहराव पर उत्पन्न असमंजस के संबंध में जन मुद्दों को लेकर सक्रिय रहने वाले संगठन रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति के केंद्रीय अध्यक्ष धनंजय कुमार पुटूस सामने आए हैं।

इस विषय को लेकर उन्होंने प्रेस विज्ञप्ति जारी किया है।जारी विज्ञप्ति में धनंजय कुमार पुटूस ने कहा है कि विगत दिनों समाचार पत्रों के माध्यम से यह पता चला है कि रांची दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस दुर्गा पूजा से पहले लोहरदग्गा टोरी होकर चलेगी।इस खबर के बाद से रामगढ़ के लोगों में असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गयी है।रामगढ़ जिला के लोंगों को ऐसा प्रतीत हो रहा है की, राजधानी एक्सप्रेस का परिचालन या ठहराव यहाँ बन्द होने वाला है। अभी तक रामगढ़ जिला के लोग बरकाकाना से यह ट्रेन पकड़ते थे, जो अब बन्द हो जाएगा। अगर वास्तव में ऐसा होता है तो रामगढ़ जिला के लाखों लोगों को होने वाली परेशानियों को देखते हुए रामगढ़ बचाओ संघर्ष समिति जन आंदोलन करने को बाध्य होंगे।