हेमन्त राज में आदिवासी ही असुरक्षित, अपराधी हुए बेलगाम: दीपक प्रकाश

हेमन्त सरकार में अपराधी खुलेआम कर रहे तांडव: दीपक प्रकाश

अपराधियों की यथाशिघ्र गिरफ्तार करने की मांग,अन्यथा भाजपा करेगी आंदोलन

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह समेत सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ता पहुंचे मेदांता अस्पताल

रांचीओरमांझी में भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के रांची ग्रामीण जिला अध्यक्ष जीतराम मुंडा की गोली मारकर हत्या पर प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश, हेमन्त सरकार पर जमकर भड़के।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कर्तकर्ताओं को टारगेट कर निशाना बनाया जा रहा है। हेमन्त सरकार में कानून व्यवस्था चौपट हो चुका है। उन्होंने कहा कि हत्या में संलिप्त दोषियों को यथाशिघ्र गिरफ्तार करे अन्यथा भाजपा गिरते कानून व्यवस्था पर आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से अपराधियों ने जिलाध्यक्ष जीतराम मुंडा को घेर कर गोली मारी है। उससे साफ हो गया है कि अपराधियों में डर समाप्त हो चुका है। यहां अपराधियों का बोलबाला है। अपराधी कानून व्यवस्था से ऊपर उठ चुके हैं। इस घटना में घायल ओरमांझी मंडल के मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू के जल्द स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
घटना के बाद केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा,संगठन मंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष गंगोत्री कुजूर,प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू,प्रदीप वर्मा, सुबोध सिंह गुड्डू, सूरज चौरिसिया, आरती कुजूर, अशोक बड़ाईक,सुरेंद्र महतो,पवन साहू, किसलय तिवारी, आरती कुजूर,रामकुमार पाहन,रंजीत चन्द्रवंशी,ललित ओझा,अर्जुन सिंह,रूपेश सिन्हा, जेलेन्द्र कुमार,नरेंद्र कुमार,प्रभुदयाल बड़ाईक समेत सैकड़ो भाजपा नेता अस्पताल पहुंचे। जहां घटना की जानकारी ली और घायल ओरमांझी मंडल के मीडिया प्रभारी राज किशोर साहू से मुलाकात की। साथ ही जीतराम मुंडा के परिजनों का ढाढस बंधाया।

 

preload imagepreload image
12:02