20 अक्टूबर को रांची में स्थापना दिवस समारोह का आयोजन
रांची। राजधानी रांची सहित अन्य जिलों में भी अधिकारियों और भू-माफियाओं की मिली भगत से वैश्य समाज की जमीन लूटने का काम किया जा रहा है। इसके खिलाफ वैश्य मोर्चा द्वारा पूरे प्रदेश में अभियान चलाया जाएगा और जमीन वापसी व न्याय के लिए आन्दोलन को तेज किया जाएगा। यह निर्णय आज रांची के रेडियम रोड स्थित होटल आलोका के सभागार में झारखंड प्रदेश वैश्य मोर्चा की कोर कमिटि की बैठक में लिया गया। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय अध्यक्ष महेश्वर साहु एवं संचालन प्रधान महासचिव बिरेन्द्र कुमार ने किया। यह बैठक आगामी 20 अक्टूबर को रांची में आहूत स्थापना दिवस समारोह की तैयारी, ओबीसी को 27% आरक्षण व अन्य मांगें, वैश्य समाज की जमीन लूट के खिलाफ रणनीति एवं केंद्रीय व कोर कमिटि का पुनर्गठन के मुद्दे पर आयोजित किया गया था।
बैठक में उपरोक्त मुद्दों पर विस्तार से चर्चा के पाश्चात्य सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि-
20 अक्टूबर को रांची में आहूत स्थापना दिवस समारोह में पूरे प्रदेश से वैश्य मोर्चा के पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को आमंत्रित किया जाएगा, लेकिन कार्यक्रम कोविद-19 के गाईड लाईन के तहत ही किया जाएगा। इस समारोह में अधिकतम तीन से चार अतिथियों को आमंत्रित किया जाएगा। 29 सितंबर को होने वाले केंद्रीय समिति की बैठक में तैयारी समिति का गठन किया जाएगा और प्रचार सामग्री का वितरण किया जाएगा। तैयारी समिति का संयोजक अश्विनी साहु को बनाया गया है।
बैठक में कहा गया कि संपन्न विधानसभा-सत्र में सरकार ने 27% आरक्षण का प्रस्ताव नहीं लाकर पिछड़े वर्ग के साथ धोखा किया है। यहां तक कि छोटे व्यवसायियों एवं कोरोना काल में जान गवांने वाले परिवारों को भी निराश किया गया है। इसलिए वैश्य मोर्चा अपनी मांगों को लेकर आंदोलन जारी रखेगी। पूरे सत्र के दौरान आजसू पार्टी द्वारा 27 % आरक्षण का मुद्दा उठाये जाने के लिए श्री सुदेश महतो को वैश्य मोर्चा धन्यवाद देती है।
रांची सहित अन्य जिलों में वैश्य समाज की जमीन लूट के खिलाफ संघर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया। बैठक में कहा गया कि अधिकार और भू-माफिया मिल कर वैश्यों की जमीन लूटने का काम कर रहे हैं। वैश्य मोर्चा को इस बाबत लगातार आवेदन और सूचना मिल रही है। इसलिए वैश्य मोर्चा एक अलग से प्रकोष्ठ का गठन करेगी, जिसमें लड़ाकू नौजवानों और कानूनी सलाहकारों को रखा जाएगा।
*केंद्रीय कमिटि एवं कोर कमिटि के पुनर्गठन के मुद्दे पर तय किया गया कि स्थापना दिवस समारोह के पाश्चात्य 21 अक्टूबर को केंद्रीय कमिटि का पुनर्गठित सूची जारी किया जाएगा। चूंकि जो पदाधिकारी या सदस्य को संगठन के कार्यों में रुचि नहीं रह गया है या शिथिल व निष्क्रिय हो गए हैं और बेवजह संगठन के पद को घेरे हुए हैं, उन्हें आराम करने की सलाह दी जायेगी तथा सक्रिय, निष्ठावान एवं समर्पित लोगों को केंद्रीय कमिटि में शामिल किया जाएगा। केंद्रीय कमिटि के पाश्चात्य कोर कमिटि का भी पुनर्गठन किया जाएगा।
बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष रेखा मंडल, उप-प्रधान महासचिव उपेन्द्र प्रसाद साहु, संगठन सचिव राजधाम साहु एवं लक्ष्मण साहु ने वर्चुअल रूप से शामिल हुए।जबकि इस बैठक में कार्यकारी अध्यक्ष हीरानाथ साहु, वरीय उपाध्यक्ष संजीव चौधरी, केंद्रीय संगठन सचिव अनिल वैश्य, ह्रदय प्रसाद साहु, मीडिया प्रभारी राहुल कुमार साहु, केंद्रीय सदस्य नंदकिशोर भगत, महिला मोर्चा की महासचिव रेनू देवी, युवा मोर्चा के अध्यक्ष अविनाश साहु, नरेश साहु, धनंजय प्रसाद उपस्थित थे।