Breaking News

झारखंड में छह काेराेना मरीजाें ने दम ताेड़ा

रांची. झारखंड  में कोरोना वायरस के मामले कम होने के नाम नहीं ले रहे हैं. रविवार काे छह मरीजाें ने इस बीमारी से दम ताेड़ दिया। इनमें दाे रांची के रिम्स से थे आैर चार लाेगाें ने जमशेदपुर में दम ताेड़ दिया।

शनिवार को झारखंड में 480 नए संक्रमित मरीज मिले. इसके साथ ही राज्य में कोरोना के एक्टिव केस  8262 हो गए हैं,  जबकि 14181 मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं. वहीं, कोरोना पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 22 हज़ार 672 है, जिनमें से इलाज के दौरान 229 संक्रमितों की मौत हुई है.


जानकारी के मुताबिक, 15 अगस्त को कुल 480 कोरोना मरीज मिले हैं, इनमें से बोकारो में 23, देवघर में 9, धनबाद में 42, पूर्वी सिंहभूम में 89, गढ़वा में 22, गिरिडीह में 1,गोड्डा में 3, गुमला में 3, हजारीबाग में 29, जामताड़ा में 8, खूंटी में 30, कोडरमा में 3, लातेहार में 13, पाकुड़ में 9, पलामू में 32,रामगढ़ में 218, रांची में 95, साहेबगंज में41, सरायकेला मेंं 12, सिमडेगा में 9 और पश्चिम सिंहभूम में 29 मरीज मिल हैं.

 370 कोरोना पॉजिटिव हुए ठीक
वहीं, 15 अगस्त को देवघर में 9, पूर्वी सिंहभूम में 125, दुमका में 2, हजारीबाग में 15, जामताड़ा में 6, खूंटी में 33, कोडरमा में 38, लातेहार में 8, रामगढ़ में 23, रांची में 3, साहेबगंज में 11, सरायकेला में 15, सिमडेगा में 42 और पश्चिमी सिंहभूम में 3 कोरोना पॉजिटिव मरीज ठीक हुए हैं.

झारखंड में कोरोना संक्रमण की रफ्तार देश की रफ्तार से तेज

देश में कोरोना वायरस 2.86% की रफ्तार से बढ़ रहा है, जबकि झारखंड में इसका ग्रोथ रेट 4.22% है.  वहीं, देश में 24.26 दिन में है डबलिंग रेट है तो झारखंड में 6.76 दिन में मरीजों की संख्या दोगुना हो रहा है. देश में कोरोना का रिकवरी रेट 69.34% तो झारखंड में रिकवरी रेट 62.54% है. देश में कोरोना का मोर्टेलिटी रेट 02% है, जबकि झारखंड में 0.99% मोर्टेलिटी रेट है जो कि बेहतर है.

जेल और सिविल कोर्ट में मिले पॉजिटिव मरीज
14 अगस्त की तरह 15 अगस्त को भी बिरसा मुुंडा आदर्श कारा, होटवार, रांची सिविल कोर्ट, मोराबादी, धुर्वा और बरियातू में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पुष्टि हुई है.

Check Also

भुरकुंडा पुलिस ने घरेलु विवाद में युवक को ओपी में बुलाकर जमकर पीटा

🔊 Listen to this भुक्तभोगी ने एसपी से की शिकायत, न्याय की गुहार लगाई शिकायत …