Breaking News

पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई को श्रद्धांजलि दी

जमशेदपुर में आम लोगों के बीच रघुवर दास ने मास्क वितरण किया

जमशेदपुर। पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। इसके बाद जमशेदपुर के भगत सिंह चौक पर कोरोना महामारी से बचने के लिए मास्क वितरण का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिस सांस्कृतिक राष्ट्रवाद और आत्मनिर्भर भारत की कल्पना अटल जी की थी।आज देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में वे सपना पूरे हो रहे हैं। हम सब वाजपेयी जी के सपनों का भारत बनाने के लिए संकल्प लें, यही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

अटल जी झारखंड के जन्मदाता हैं। हर झारखंडवासी सदैव उनका ऋणी रहेगा। अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर पूर्व मुख्यमंत्री श्री दास ने जमशेदपुर पूर्वी में 20 हजार मास्क का वितरण कराया। इस दौरान जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो, भाजपा के जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव, पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Check Also

भुरकुंडा पुलिस ने घरेलु विवाद में युवक को ओपी में बुलाकर जमकर पीटा

🔊 Listen to this भुक्तभोगी ने एसपी से की शिकायत, न्याय की गुहार लगाई शिकायत …