- लॉकडाउन के कारण हर किसी की आर्थिक स्थिति खराब: लक्ष्मी देवी
रामगढ़।जिला भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी ने शुक्रवार को ग्रामीण महिलाओं के साथ बैठक कर रोजगार को लेकर चर्चा किया। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में “राष्ट्रीय मानवाधिकर सह मीडिया संगठन” की महिला एवं बाल विकास प्रकोष्ठ की रामगढ़ जिलाध्यक्ष सह शिक्षिका सिंधु झा भी उपस्थित हुई। जिनका उपस्थित महिलाओं ने तिलक लगाकर एवं आरती उतार कर स्वागत किया।
बैठक में भाजपा नेत्री लक्ष्मी देवी ने बताया कि आज ग्रामीण महिलाएं घर में बैठी रहती है। लोकडॉउन में उनके पति का रोजगार समाप्त हो चुका है। जिसके कारण आज हर गरीब व्यक्ति की आर्थिक स्थिति खराब हो चुकी है। साथ ही उन्होंने महिलाओं के हाथों का बना हुआ घर के सज्जा के झालर इत्यादि को दिखाया जिसे सभी ने पसंद किया। इसी बात को देखते हुए भाजपा नेत्री ने ग्रामीण महिलाओं को “हैंड क्राफ्ट” से बने सामानों को बनाने और उसका व्यवसाय सुचारू रूप से चलाने के लिए कुछ नीति निर्धारण करने हेतु मानवाधिकार संगठन की सिंधु झा को आमन्त्रित कर महिलाओं की समस्या से अवगत करवाया।
मानवाधिकार संगठन जिलाध्यक्ष सिंधु झा ने कहा कि आज जहां देश भर में लॉकडाउन के कारण रोजगार खत्म हो रहा है। वहां हम महिलाएं अगर ठान लें तो अपने घर में बैठकर भी समूह के रूप में “कुटीर उद्योग” चलाकर अपना नया व्यवसाय शुरू कर सकते है।जैसे कि आज लिज्जत पापड़ हो या अन्य गृह उपयोगी सामान आज बाजार में अपना स्थान बना चुकी है।इसी तरह हम एक समूह बनाकर महिलाओं के हाथों का बना सामान की खपत बाजारों में करेंगे जिसके लिए हमारा संगठन हर समय महिलाओं कि मदद के लिए तत्पर रहेगी।आज की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष लक्ष्मी देवी,मुख्य अतिथि राष्ट्रीय मानवाधिकार सह मीडिया संगठन की जिलाध्यक्ष सिंधु झा,भाजपा महिला प्रकोष्ठ की महामंत्री अमिता सोनी,उपाध्यक्ष सुमन देवी एवं महिला समूह की अन्य महिलाएं उपस्थित थीं।