Breaking News

आदित्‍य कुमार आनंद बने हजारीबाग के उपायुक्‍त

रांची।  झारखंड में आज आइएएस-आइपीएस का तबादला किया गया है। दो आइपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। दुमका के डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह गृह रक्षा वाहिनी के नए डीआइजी बने हैं। इसके अलावा मुख्यमंत्री सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल दुमका के नए डीआइजी बने हैं। इसकी अधिसूचना जारी कर दी गई है। इधर, आज पांच आइएएस का भी तबादला किया गया है। हजारीबाग के उपायुक्‍त भुवनेश प्रताप सिंह को स्‍था‍नां‍तरित करते हुए प्राथमिक शिक्षा विभाग का निदेशक बनाया गया है। हजारीबाग के उपायुक्‍त के पद पर आदित्‍य कुमार आनंद को भेजा गया है। इसी तरह सरायकेला के नए उपायुक्‍त इकबाल आलम अंसारी बनाए गए हैं।

दो आइपीएस अधिकारियों का तबादला

राज्य सरकार ने दो आइपीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया है। इससे संबंधित अधिसूचना शुक्रवार की शाम जारी कर दी गई है। अधिसूचना के अनुसार दुमका के डीआइजी नरेंद्र कुमार सिंह का तबादला गृह रक्षा वाहिनी सह अग्निशमन सेवा विभाग में कर दिया गया है। वहीं मुख्यमंत्री की सुरक्षा में तैनात विशेष शाखा के डीआइजी सुदर्शन प्रसाद मंडल को दुमका का नया डीआइजी बनाया गया है।

Check Also

भुरकुंडा कोयलांचल में सजा धनतेरस का बाजार

🔊 Listen to this भुरकुंडा (रामगढ़)।भुरकुंडा में धनतेरस और दीपावली का बाजार सज गया है। …