बरकाकाना (रामगढ़)lलोको कॉलोनी शिव मंदिर के पास रहने वाली समाजसेवी लीलावती देवी द्वारा लगातार महिलाओं को सशक्त बनाए जाने व सरकारी योजनाओं का लाभ महिलाओं को दिलाए जाने जैसे उत्कृष्ट कार्यो को लेकर नई दिल्ली में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस संबंध में समाजसेवी लीलावती द्वारा बताया गया कि 30 मार्च को अखिल भारतीय यादव महासभा द्वारा नई दिल्ली में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया था। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ स्वपन कुमार घोष व विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष सह पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव, झारखंड प्रदेश अध्यक्ष पीतांबर राय, महिला प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मीरा राय, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष मंजू यादव, युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रदीप बोहरा, राष्ट्रीय महासचिव सत्य प्रकाश सिंह यादव, सेवा निवृत आईएएस अधिकारी दिनेश यादव, पूर्व सांसद जय राम सिंह यादव शहीद कई लोग उपस्थित थे। लीलावती देवी द्वारा बताया गया कि सम्मान पाने से आत्म बल में काफी बढ़ोतरी हुई है। मैं समाज के सभी वर्ग के महिलाओं के लिए कार्य करते हुए उन्हें सरकारी लाभ दिलाने का प्रयास करती रहूंगी। ज्ञात हो कि लीलावती द्वारा क्षेत्र में लगातार योग प्रशिक्षक के रूप में कार्य करते हुए लोगों को स्वस्थ जीवन जीने का भी प्रेरणा देने का काम किया जाता रहा।