पतरातु। डीएमएफटी योजना अंतर्गत ग्राम पंचायत पतरातू में शहीद भगत सिंह चौक से दक्षिण नागेश्वर मुंडा आवास प्रस्तावित रेलवे लाइन से नलकारी नदी तक 10 फीट गहरा गटर नाला स्लैब सहित 450 मी निर्माण का शिलान्यास बड़कागांव विधायक रोशनलाल चौधरी के कर कमलों द्वारा विधिवत नारियल फोड़कर किया गया। मौके पर जिला पार्षद सह सांसद प्रतिनिधि राजाराम प्रजापति , सुजीत गुप्ता , आजसू केंद्रीय सदस्य अशोक पाठक ,किशोर महतो मुखिया कटिया पंचायत, बृजेश सिंह ,जिला सहसचिव आजसू अजय रवि, अवधेश सिंह ,महानंद सिंह ,पंचायत समिति पतरातु ज्योति गुप्ता ,गुड्डू सोनी ,विजेंद्र मुंडा ,सांसद प्रतिनिधि भुरकुंडा राकेश सिन्हा , संजय गुप्ता ,पूर्व जिला अध्यक्ष युवा मोर्चा अवितेश सिंह, संचय कुमार, सागर प्रसाद आदि उपस्थित रहे ।