जेडआरयूसीसी सदस्य ने पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को लिखा पत्र

रांची l ट्रेन सं0 53371/72 और 53373/74 कोडरमा बरकाकाना पैसेंजर तथा 53375/76 बरकाकाना सिद्धवार पैसेंजर को मर्ज कर इसका विस्तार मेसरा/रांची तक करने तथा ट्रेन सं0 58863/64 हटिया सांकी पैसेंजर का विस्तार हजारीबाग टाउन तक करने की स्वीकृति के लिए जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने पूर्व मध्य रेलवे, हाजीपुर के महाप्रबंदक छत्रशाल सिंह को पत्राचार किया।
यह कहा कि पूर्व मध्य रेलवे के इस प्रयास से रामगढ,हजारीबाग और कोडरमा क्षेत्र की ग्रामीण जनता के साथ ही बडी संख्या में विद्यार्थी, श्रमिक, कृषक व व्यापारी लाभान्वित होंगे तथा इससे रेलवे को भी अतिरिक्त राजस्व की प्राप्ति होगी। उन्होंने कहा कि दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा और धनबाद रेल मंडल द्वारा भी यह प्रस्ताव पूर्व मध्य रेलवे को भेजा गया है। यात्रियों की सुविधा के लिए उन्होंने जल्द ही इस प्रस्ताव पर स्वीकृति देने का आग्रह किया। पत्र की प्रति दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक के साथ ही धनबाद और रांची रेल मंडल के डीआरएम् को प्रेषित की गई है।

अरूण जोशी
सदस्य, ZRUCC, SER (Kol)

preload imagepreload image
14:23