भाजपा में लगातार बढ़ रहा असंतोष: पुराने कार्यकर्ता न्यायालय में, आयातित नेता सम्मानित

हजारीबाग l आज हजारीबाग मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के न्यायालय में सदर थाना कांड संख्या 1115/ 2014 (GR नंबर 4498/2014) में भाजपा के तत्कालीन जिला अध्यक्ष टुन्नू गोप व महामंत्री अनिल मिश्रा ने बेल पिटीशन दाखिल कर जमानत प्राप्त की।
इस मामले में भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत झंडा लगाने और चुनावी आचार संहिता उल्लंघन का आरोप थाl जिसे जिला प्रशासन ने दर्ज कराया था। यह मामला वर्षों से लंबित थाl जिस पर आज न्यायालय में सुनवाई हुई। अभियुक्तों की ओर से अधिवक्ताओं धनंजय कुमार सिंह, अधिवक्ता राणा राहुल प्रताप, अधिवक्ता प्रमोद कुमार सिंह, परमीत ओझा, अश्विनी कुमार, विनय कुमार, रविंद्र गुप्ता ने न्यायिक प्रक्रिया में भाग लिया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं में मूलचंद साहू,जुगनू सिंह,जय नारायण प्रसाद कुशवाहा, प्रमोद, राणा समेत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
न्यायालय परिसर में उपस्थित भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस मुद्दे पर असंतोष व्यक्त किया। कई कार्यकर्ताओं का कहना था कि जो पुराने कार्यकर्ता पार्टी के लिए संघर्ष करते रहेlवे आज न्यायालय में भटकने को मजबूर हैंl लेकिन नए आयातित नेताओं को पूरा सम्मान और संरक्षण मिल रहा है। एक कार्यकर्ता ने दबी ज़ुबान में कहा, “नेता प्रथम, कार्यकर्ता बाद में, यही अब पार्टी की सच्चाई बन गई है।”इस घटनाक्रम ने भाजपा के भीतर गहरे असंतोष और आंतरिक राजनीति को उजागर कर दिया है। देखना यह होगा कि पार्टी नेतृत्व इस पर क्या प्रतिक्रिया देता है।

preload imagepreload image
22:48