चाईबासा l पश्चिमी सिंहभूम जिले में नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान आईई़डी ब्लास्ट हुआ हैlघटना छोटानागरा थाना क्षेत्र में घटी हैl आईईडी ब्लास्ट में दो जवान घायल हुए हैंl पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान सारंडा के छोटानागरा थाना क्षेत्र में आईडी ब्लास्ट हुआ हैlजिसमें दो जवान घायल हुए हैंlघायल जवानों में एक की स्थिति गंभीर बताई जा रही हैlजवान को बेहतर इलाज के लिए रांची हेलीकॉप्टर से भेजने की तैयारी की जा रही हैlमिली जानकारी के अनुसार इस आईडी ब्लास्ट में एक सब इंस्पेक्टर और एक जवान घायल हुए हैंl