- भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बरकाकाना (रामगढ़)lपीरी बस्ती में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के चौथे दिन श्रद्धालुओं द्वारा विधिवत गायत्री मंत्रो के साथ हवन पूजन किया गया। महायज्ञ के अंतिम दिन शांतिकुंज हरिद्वार से आए टोली द्वारा प्रवचन किया गया। रात्रि में धनबाद से आए जागरण मंडली द्वारा रात भर एक से बढ़कर एक भजन गाकर लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में कपिलदेव राम दांगी, सचिव नंदकिशोर दांगी, कोषाध्यक्ष अनिल दांगी, उपाध्यक्ष संतोष दांगी, विजय दांगी, उप सचिव रवि दांगी, उपकोषाध्यक्ष राजेंद्र दांगी, संरक्षक के रूप में चंद्र देव दांगी, सच्चिदानंद सिंह, महेश मिश्रा, राजकुमार स्वर्णकार, अंजनी शर्मा, देव कुमार शर्मा, सुरेंद्र दांगी, छठी लाल प्रसाद, गंगा दांगी,बालेश्वर बेदिया, गणेश दांगी, विनोद महतो, विमल महतो, रामसागर महतो, प्रदीप कुमार दांगी, कमलेश कुमार दांगी, शेखर कुमार, आशीष कुमार, विनय कुमार सहित कई लोग शामिल हैं।