- 1 अप्रैल को आयोजित मंगला शोभायात्रा को सफल बनाने को लेकर चलाया गया जनसंपर्क अभियान
रामगढ़। श्री श्री रामनवमी पूजा महासमिति रामगढ़ के द्वारा सोमवार को रामगढ़ जिले के विभिन्न प्रखंडों के विभिन्न गांवों में 1 अप्रैल को आयोजित भव्य मंगला शोभा यात्रा और रामनवमी महापर्व को लेकर डोर टू डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। महासमिति के अध्यक्ष धर्मेंद्र साव भोपाली के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनसंपर्क अभियान जिले के विभिन्न प्रखंडों के सिरका अरगड्डा,पतरातु बस्ती ,सवैया गढ़,बाजार समिति,गोरियारीबगी,मुरामकलां सहित अन्य गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया गया।साथ ही मंदिरों एवं अखाड़ा समितियों के साथ बैठकर आगामी मंगला शौभायात्रा में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया। डोर टू डोर संपर्क अभियान के माध्यम महासमिति के पदाधिकारियों ने सनातनी लोगों को बताया कि 1 अप्रैल को रामगढ़ में श्री श्री श्रीरामनवमी पूजा महासमिति के द्वारा भव्य मंगला शोभा यात्रा का आयोजन किया गया जिसमें सभी सनातनियों की सहभागिता जरूरी है। भव्य मंगला शोभा यात्रा 1 अप्रैल को सिद्धू कान्हू मैदान रामगढ़ से निकाली जायेगी।जनसंपर्क अभियान में महासमिति मुख्य संरक्षक राजेश ठाकुर मुख्य रूप से उपस्थित रहे। मौके पर मधु गुप्ता, तृप्ति केसरी, सुजाता शर्मा ,कोमल सोनी, सीता सोनी,विभा देवी, उषा देवी, पिंकी कुमारी, सोना देवी, सालखो देवी, रीना देवी, सुनीता देवी ,विजेता देवी, वीणा देवी, आरती देवी, कीर्ति देवी ,उषा नायक,रुना देवी, बबीता देवी, काजल देवी, ट्विंकल देवी, नूतन ठाकुर, अन्नपुर्णा देवी, रुबी सरिता देवी सहित अन्य मौजूद थे।