24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

  • हवन में शामिल हुए सैकड़ो महिला व पुरुष

बरकाकाना (रामगढ़)lपीरी बस्ती में आयोजित 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के दूसरे दिन विधिवत गायत्री मंत्रो के श्रद्धालु द्वारा 24 कुंडीय गायत्री महायज्ञ के हवन में शामिल हुए। पुजारी द्वारा किए जा रहे वैदिक मंत्रोच्चार से क्षेत्र भक्तिमय हो चुका है। आचार्य द्वारा यज्ञ के दूसरे दिन
देव स्थापना, प्रज्ञागीत, गायत्री हवन महायज्ञ व प्रवचन के साथ विभिन्न संस्कारों का विधिवत संपन्न कराया गया। गायत्री महायज्ञ में पुरुषों के साथ महिलाओं की काफी भागीदारी देखी गई। जबकि गायत्री महायज्ञ के तीसरे दिन18 मार्च को प्रज्ञागीत, हवनयज्ञ और विभिन्न संस्कार संपन्न कराया जाएगा। 19 मार्च को प्रज्ञागीत, विभिन्न संस्कार व जागरण का आयोजन किया गया है। महायज्ञ को सफल बनाने में मुख्य रूप से अध्यक्ष कपिलदेव राम दांगी, सचिव नंदकिशोर दांगी, कोषाध्यक्ष अनिल दांगी, उपाध्यक्ष संतोष दांगी, विजय दांगी, उप सचिव रवि दांगी, उपकोषाध्यक्ष राजेंद्र दांगी, संरक्षक के रूप में चंद्र देव दांगी, सच्चिदानंद सिंह, महेश मिश्रा, राजकुमार स्वर्णकार, अंजनी शर्मा, देव कुमार शर्मा, सुरेंद्र दांगी, छठी लाल प्रसाद, गंगा दांगी,बालेश्वर बेदिया, गणेश दांगी, विनोद महतो, विमल महतो, रामसागर महतो, प्रदीप कुमार दांगी, शेखर कुमार, आशीष कुमार, विनय कुमार सहित कई लोग शामिल है।

preload imagepreload image
08:10